रियाद। सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर नहीं आया है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से घोषणा की गई है कि ईद-उल-फितर अब 20 मार्च को मनाई जाएगी।
इस ऐलान के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि रमजान के 30 रोजे पूरे किए जाएंगे और उसके बाद 20 मार्च को ईद का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस्लामी परंपरा के अनुसार ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है, और सऊदी अरब की घोषणा को दुनिया के कई देशों में महत्वपूर्ण माना जाता है।
अब अन्य देशों में भी चांद देखने के आधार पर ईद की तारीख तय की जाएगी।

