राजनीतिहिंदी

राहुल प्रियंका सेना पार्टी की  फ्रंटल संगठन नहीं बल्कि कांग्रेस को समर्पित फ्रंट है – जमीलुद्दीन कुरैशी 

आगरा। कलेक्ट्रेट के समीप स्थित राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के कार्यालय के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि सर्वविदित है कि राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जनपदों सहित पूरे भारत में संगठन खड़ा कर कांग्रेस और देशवासियों के पक्ष में पूरे आत्मविश्वास और समर्पित भावना से लड़ रही है। यह कांग्रेस का फ्रंटल संगठन नहीं ये कांग्रेस का फ्रंटल संगठन नहीं है। बल्कि यह जगदीश शर्मा जी द्वारा बनाई गई कांग्रेस के समर्पित क्रियाशील सेनानियों का एक फ्रंट है। कांग्रेस की नीतियों विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप कांग्रेस को शक्ति और समर्थन देने के लिए संकल्पित है।
जो तथाकथित लोग इसको फर्जी संगठन बता रहे हैं। वह स्वयं कुछ माह पूर्व अन्य दलों से एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस को कमजोर करने से उद्देश्य से पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस हाईकमान को गुमराह कर पदों पर आसीन होकर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। लेकिन सेना उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी जल्दी उनके चेहरे से नकाब उठा कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी।जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। सेना का उद्देश्य किसी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं है। यह कांग्रेस के वरिष्ठ निष्ठावान समर्पित सिपाहियों की वह फौज है जो कांग्रेस को अंदर ही अंदर मजबूत करने का प्रयास कर रही है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरेशी मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, महानगर अध्यक्ष दिनेश सिंह भानु, विशेष आमंत्रित सदस्य केएस मौर्य, माया माहौर, डॉ एस पी माथुर, अजय उपाध्याय, मोहम्मद वसीम, प्रेमपाल सिंह नदीम ठेकेदार,मनीष जुम्मानी, शानू कुरैशी, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।