आगरा। आज रात से होने वाले सम्पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी पूरी करते हुए जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। जो आज रात 10 बजे से लागू हो जाएगी। कोरोना संकमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन करने का फैसला किया है। जिसमें आवश्यक सेवाएं ट्रेन व बस सेवा चालू रहेगी। मुख्यमंत्री की गाइडलाइंस को लागू करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ज़िले के समस्त कार्यालय , बाज़ार, गल्ला मंडी, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बंद रहेंगे। केवल मेडिकल की दुकानें खुलेगी था दूध की आपूर्ति चालू रहेगी। इसके अलावा चिकित्सीय आवश्याओं को छोड़कर जनता का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेल से आने वाले यात्रियों के टिकिट ही उनके पास माने जाएंगे। जिससे वो अपने घर जा सकते हैं। मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे के पेट्रोल पम्प औऱ ढाबे खुले रहेंगे। शहर और गांव में चलने वाले निर्माण औद्योगिक कारखाने चालू रहेंगे। इकाई स्वामी पर प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से अपने कर्मचारियों को पास जारी कर सकते हैं । जो दिन में दो बार सुबह 10 बजे से पूर्व इकाई तक आने तथा सांय 6 बजे से पूर्व वापस जाने तक मान्य होगा। सभी को गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
लॉकडाउन में जानिए आगरा में क्या खुलेगा क्या नहीं
July 10, 20200

Related Articles
October 23, 20200
تاج محل ،لال قلعہ اور قطب مینار پر لگی کیپنگ کو بڑھا سکتا ہے محکمہ آثار قدیمہ
نئی دہلی ، 22 اکتوبر ( ہ س)۔ تاج محل ، لال قلعہ ، قطب مینار جیسے ورثوں کی سیر کرنے والے سیاحوں کی تعداد میں مسلسل اضافہ ہورہا ہے۔ اس کے پیش نظر محکمہ آثار قدیمہ (اے ایس آئی ) ان تاریخی مقامات پر لگی ک
Read More
October 20, 20210
टमाटर-गोभी, बोड़ा 100 के पार, 50 के नीचे बिक रहा है सेब, संतरा व अनार
गोरखपुर-DVNA। गरीबों तथा मध्यम परिवारों के किचेन की रौनक निगल जा रही है। थालियों में सब्जियों की संख्या और मात्रा दोनों में कमी दिखाई दे रही है। आलू-प्याज और हरी सब्जियां खूब महंगी हैं लेकिन लाल टमाट
Read More
October 18, 20240
*INDEPENDENT HINDI FILM “PYRE” WRITTEN, DIRECTED & PRODUCED BY VINOD KAPRI FEATURING AN ACADEMY AWARD WINNING CREW TO PREMIERE IN THE PRESTIGIOUS EUROPEAN FILM FESTIVAL TALLINN BLACK NIGHTS*
National Award-winning filmmaker Vinod Kapri's new film, PYRE, featuring an Academy Award-winning crew, will have its world premiere in the 28th edition of the prestigious Tallinn Black Nights Int
Read More