आगरा। आज रात से होने वाले सम्पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी पूरी करते हुए जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। जो आज रात 10 बजे से लागू हो जाएगी। कोरोना संकमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन करने का फैसला किया है। जिसमें आवश्यक सेवाएं ट्रेन व बस सेवा चालू रहेगी। मुख्यमंत्री की गाइडलाइंस को लागू करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ज़िले के समस्त कार्यालय , बाज़ार, गल्ला मंडी, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बंद रहेंगे। केवल मेडिकल की दुकानें खुलेगी था दूध की आपूर्ति चालू रहेगी। इसके अलावा चिकित्सीय आवश्याओं को छोड़कर जनता का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेल से आने वाले यात्रियों के टिकिट ही उनके पास माने जाएंगे। जिससे वो अपने घर जा सकते हैं। मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे के पेट्रोल पम्प औऱ ढाबे खुले रहेंगे। शहर और गांव में चलने वाले निर्माण औद्योगिक कारखाने चालू रहेंगे। इकाई स्वामी पर प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से अपने कर्मचारियों को पास जारी कर सकते हैं । जो दिन में दो बार सुबह 10 बजे से पूर्व इकाई तक आने तथा सांय 6 बजे से पूर्व वापस जाने तक मान्य होगा। सभी को गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
लॉकडाउन में जानिए आगरा में क्या खुलेगा क्या नहीं
July 10, 20200

Related Articles
April 15, 20230
डीआईओएस पहुंचे पीटर्स कॉलेज के बच्चे हुए प्रमोट
आगरा। पिछले कुछ दिनों से सेंट पीटर कॉलेज के द्वारा बच्चों को फेल किए जाने का मामला शहर में सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ था इस पर एडीएम सिटी साहब ने सख्ती से संज्ञान लेते आज ही अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
Read More
May 13, 20210
बाल विवाह कानूनन अपराध है, इसे रोकें 1098 पर दें सूचना
आगरा। शुक्रवार को अक्षय तृतीया है, इस दिन कई शादियां होती हैं। इसी बीच बाल विवाह कराये जाने की कुप्रथा भी प्रबल होती है। इसको देखते हुए महिला एवं कल्याण विभाग द्वारा सख्ती बरती जाएगी। यदि आपके आ
Read More
October 11, 20210
इतिहासविद डॉ अपर्णा पोद्दार की पुस्तक का विमोचन
आगराः स्वाधीनता संग्राम में महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन इतिहास में उनकी भूमिका को अपेक्षित रुप से रेखांकित नहीं किया गया है। वर्तमान पीढ़ी को अपने सही, तथ्यात्मक एवं प्रेरक इतिहास से
Read More