लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में कई महिला ज़िला औऱ महानगर अध्यक्षों ने सरकार की कानून व्यवस्था की ख़िलाफ़ विधानसभा के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को चूड़ियाँ भेंट की। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कही चाकू से सरेआम महिला पर प्रहार किए जा रहे हैं। तो कहीं अपहरण के बाद महिला की हत्या की जा रही है। महिलाओं पर होने वाले ज़ुल्म का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इन पर अंकुश लगाने में असमर्थ है। इस लिए आप हमनें उन्हें चूड़ियाँ दी हैं। प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन में रखा गया। उसके बाद 5 बजे शाम रिहा किया गया। प्रदर्शनकारियों में जॉन अध्यक्ष ममता चौधरी,अटल पॉल, प्रीति तिवारी, हमीरपुर अध्यक्ष, ग़ाज़ीपुर अध्यक्ष, लखीमपुर अध्यक्ष, उन्नव अध्यक्ष , झांसी अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेंट की चूड़ीयाँ
July 30, 20200

Related Articles
November 11, 20210
दोस्त ने दो सगे भाइयों की हथौड़ी मार कर दी हत्या, हत्यारे दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झांसी-DVNA। आपसी कहासुनी में हुए विवाद के चलते दोस्त ने ही दो सगे भाइयों की हत्या करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे
Read More
July 6, 20200
कोरोना ने रोका शिव भक्तों का रास्ता
सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नहीं खुले शिवालयों के कपाट
सावन के पहले सोमवार को घरों में हुई पूजा अर्चना
आगरा। इतिहास में पहली बार श्रावण माह में शिवालयों को बंद रखना पड़ा है। जिससे भक्त खुद को रोक पाए और
Read More
January 7, 20220
रामपुर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूँक गए मंत्री गोपाल राय
लखनऊ : विदित हो की दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय उत्तराखंड के 4 दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे रास्ते में रामपुर ज़िला कार्यालय पर रुक कर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं
Read More