अन्य

नवीन चतुर्वेदी को संयुक्त विकास आयुक्त का अतिरिक्त पदभार ग्रहण

आगरा , उप निदेशक अर्थ एवं संख्या नवीन चतुर्वेदी ने संयुक्त विकास आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया।
ज्ञातव्य है कि निवर्तमान संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा का स्थानान्तरण मुख्य विकास अधिकारी जनपद औरैया के पद पर होने से संयुक्त विकास आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा का पद रिक्त हो गया था।