राजनीति

किसी भी कार्यकर्ता का अपमान, अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त – देवेन्द्र सिंह यादव

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक क संपन्न
कासगंज। शनिवार को सुबह 11ः00 बजे से जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट, पर पूर्व सांसद/जिलाध्यक्ष सपा कुँ0 देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्त पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर वोट बढ़वाने, बूथ आपत्ति दाखिल करने बूथ व सेक्टर प्रभारियों को मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का अपमान, अत्याचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। वर्तमान सरकार बदले की भावना से काम कर रही है उसे पता नहीं कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।
पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इस सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, गरीब सभी लोग परेशान है।बैठक के उपरान्त 2 मिनट का मौन धारण करके जिला सचिव समाजवादी पार्टी गिरजा शंकर मिश्रा को श्रद्धाजंलि दी गई।बैठक को पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, स्वालेह अंसारी, विजेन्द्र सिंह गौर ब्लाॅक प्रमुख सहावर, कैप्टन राज गुप्ता, मास्टर अजण्ट सिंह, लक्ष्मन सिंह यादव, ओमशिव मिश्रा, रामनाथ शाक्य, राजेश अग्रवाल, कैप्टन वीपी सिंह, डाॅ0 केपी सिंह, रामनरेश यादव, बृजगोपाल यादव, ममता गुप्ता, तनवीर वानो जुवैरी, कमलेश वर्मा, हिमांशू शाक्य डाॅ0 मनोज कुमार, चन्द्रपाल मिश्रा, महेन्द्र सिंह कुशवाह, आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर रघुनाथ सिंह यादव, सत्येन्द्र आर्य, मथुरा प्रसाद मुखिया, देवेन्द्र सिंह लोधी,  गम्भीर प्रधान, राजपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य, इसरत अली अंसारी, हसमत अली, मुफीद अहमद, डाॅ0 वाहिद अली, तारिक अली, संजय यादव, संजय प्रजापति, सन्दीप कुमार यादव (एड0), सौरभ यादव, अभिषेक गौरी, अख्तर पठान, विक्रम सिंह राना, उर्वेश यादव, मनोज यादव, विशाल कश्यप, नजर मियां, शहादत अली, अब्दुल मुईद अंसारी, ललित मिश्रा, ओमप्रकाश कश्यप, सियाराम मास्टर, सचिन यादव, देवेन्द्र सिंह घिनौना, सत्यपाल सिंह, प्रतीत वर्मा, गंगासहाय कश्यप, अभय यादव, कैप्टन रविन्द्र चैहान, राधेश्याम गुप्ता, देवेश यादव, करन उपाध्याय, अखिलेश यादव, संजय प्रजापति, अशोक यादव, असद हुसैन, फईमुद्दीन, मुन्ने मियां, कृपाल सिंह, रोहित शाक्य, रिन्कू यादव, सत्यम चतुर्वेदी मनीश भारद्वाज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।