अन्य

ऑवलखेड़ा में सम्भावी आक्सीजन गैस प्लांट का निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारम्भ।

आगरा, ऑवलखेड़ा में सम्भावी आक्सीजन गैस के नाम से प्लांट का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा। इस प्लांट के संचालित हो जाने पर जनपद में आक्सीजन गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेंगी। यह जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर श्री राजकुमार शर्मा ने दी। उन्होंने प्रस्तावित ऑवलखेड़ा स्थित आक्सीजन गैस प्लांट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में भी आक्सीजन गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।