राजनीति

कांग्रेस में प्रत्येक संघर्षशील, जुझारू व समर्पित कार्यकर्ता को संगठन में शीघ्र ही समायोजित किया जाएगा – योगेश तालान

आगरा – उ प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं आगरा के नव मनोनीत प्रभारी श्री योगेश तालान का आज कांग्रेस जनों ने भव्य व जोरदार स्वागत छीपी टोला स्थित डॉ बी आर अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर किया।
श्री योगेश तालान आज जनपद प्रभारी बनने के बाद पहली बार आगरा आए थे ।
इस अवसर पर श्री तालान ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के सभी जुझारू संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित करके उनको सम्मानित किया जाएगा।
श्री तालान ने कहा कि किसी भी हालत में पार्टी में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, किसी भी कार्यकर्ता को यदि कोई शिकायत है, तो पार्टी फोरम में अपनी शिकायत रख सकता है।
श्री तालान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का ये नैतिक दायित्व है कि वह संघर्ष के इस दौर में श्रीमती प्रियंका गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के हाथ मजबूत करने के लिए जनता की समस्याओं को उठाएं।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि आगरा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए निस्वार्थ भावना से बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है तथा जनता की समस्याओं को उठा रहा है।
श्री चिल्लू ने कहा कि शहर में कांग्रेस अब पूरी तरह से जनता के बीच जाकर श्रीमती प्रियंका गांधी जी की भावनाओं के अनुरूप व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के लिए   और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री नंदलाल भारती ने किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्व श्री डॉ मधुरिमा शर्मा, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, लक्ष्मी नारायण सिंह, इब्राहिम ज़ैदी, विनोद बंसल, अरविंद दोनैरिया,विराग जैन, विनोद ज़रारी, भीष्म पाल सिंह मुखिया, हुकुम सिंह कुशवाह, राजीव गुप्ता, शिल्पा दीक्षित, आई डी श्रीवास्तव, हबीब कुरैशी, याकूब शेख,समीक्षा दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, कपिल गौतम, बब्बे भार्गव, इदरीश मेव, आर पी सिंह, कृष्णा तिवारी, राजवीर बडगूजर, संतोष चौधरी, मुन्ना लाल वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।