अन्य

शहर व देहात में बूथ प्रबंधन से कांग्रेस  को उ प्र में मजबूत बनाना  प्रियंका जी का प्रथम लक्ष्य – अनिल यादव

आगरा – शहर व जिला कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक आज शहर अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव व आगरा मंडल के प्रभारी श्री अनिल यादव व प्रदेश सचिव श्री योगेश तालान थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल यादव ने कहा कि उ प्र की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के बिल्कुल स्पष्ट आदेश हैं कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को सोनिया राहुल प्रियंका का प्रतिनिधि बनकर अपने अपने बूथ पर देहात व शहर में कांग्रेस को मजबूत बनाने में सहयोग करें, ताकि 2022 में कांग्रेस उ प्र की सत्ता में वापसी कर सके।
प्रदेश सचिव श्री योगेश तालान ने कहा कि प्रियंका जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी द्वारा पूरे प्रदेश में जो संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, उसको ज़मीन पर कांग्रेस जनों को साकार करने के लिए बूथ, ब्लॉक, वार्ड व न्याय पंचायत तक जाना होगा , तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
श्री तालान ने कहा कि आज प्रदेश का दलित, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान कांग्रेस की ओर देख रहा है, क्योंकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रियंका, राहुल गांधी जी व अजय कुमार लल्लू जी सड़कों पर उतरकर दलित से लेकर किसानों मजदूरों महिलाओं व नौजवानों की लड़ाई लड़ रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि शहर में शीर्ष नेतृत्व की आशा के अनुरूप कांग्रेस जन प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं व साथ ही समय समय पर जनता की समस्याओं को भी आंदोलन के माध्यम से शासन प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं।
उ प्र कांग्रेस के सचिव श्री योगेश तालान ने कांग्रेस जनों को दिनांक 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे टूंडला पहूचकर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेह लता के नामांकन जुलूस में भाग लेने आव्हान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्व श्री पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू शर्मा, शब्बीर अब्बास, दीवान सिंह मुखिया, पार्षद शिरोमणि सिंह, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, अरविंद दौनेरिया, माया माहौर, आई डी श्रीवास्तव, अनीता जेम्स, कपूर चंद रावत, अनवर सिद्दकी, सी एम पाराशर, विनोद ज़रारी, अजहर वारसी, अनुज शर्मा, सोनू अग्रवाल, यशपाल चाहर, हेमंत चाहर, शिल्पा दीक्षित, समीक्षा दीक्षित, यशपाल राणा, सोनू सक्सैना, गीता सिंह, विद्या माहौर, अजय बाल्मिकी, राम दत्त दिवाकर, विष्णु दत्त शर्मा, नरेश सिकरवार, ओम प्रकाश सिकरवार , ताहिर हुसैन, दिलीप वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा, अनिल विधौलिया, हबीब कुरैशी, याकूब शेख, शब्बीर बन्ने, सत्येन्द्र केम, जगदीश ललुआ, जितेंद्र धनगर आदि शामिल थे।