राजनीति

देश संविधान से नहीं बल्कि आरएसएस के ऐजेंडे से चलाया जा रहा है

आगरा, समाजवादी पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए पार्टी तैयारी कर रही है, पार्टी लीडर हर शहर में जा रहे है,कल रात राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी आगरा पहुंचे, सुबह खंदारी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के महानगर चौधरी वाजिद निसार जी के नेतृत्व में महानगर संगठन द्वारा होटल विक्रम पैलेस पर उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया , राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, देश संविधान से नहीं बल्कि आरएसएस की एजेंडे से चलाया जा रहा है, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, भाजपा सरकार में सब पीड़ित हैं, चुनाव के समय किए गए वादे भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने पूरे नहीं किये , प्रदेश का विकास रुका हुआ है, खस्ताहाल सड़कें भाजपा सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के उस दावे की पोल खुल रही है, प्रदेश की जनता आगामी 2022 के एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है, उत्तर प्रदेश हत्या एवं बलात्कार का प्रदेश बन चुका है, बच्चियों के साथ अपराधी घटना चरम पर हैं, भाजपा सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज दबा रही है, गोंडा में हुई हत्या मैं सरकार को घेरा कहा सरकार में लॉयन ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रही।
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, एवं अपराध को रोकने में कोई लेना देना नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता बस चुनाव का इंतजार में बैठी है, जल्द से जल्द से चुनाव हो और लापरवाह लोग सरकार चलाने में विफल साबित हुए, उन्हें तत्काल सरकार से हटाया जाए, तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करते हुए उन्हें द्वारा दुबारा मुख्यमंत्री बनाया जाये।इस मौके पर,महासचिव पवन दोनेरिया,कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा,किशन यादव,इंदु जैन,राहुल चतुर्वेदी,निर्वेश शर्मा,अमित यादव,मनमोहन शर्मा,जतिन गुप्ता, मौजूद रहे।