राजनीति

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किया।

आगरा – शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल यादव व प्रदेश सचिव योगेश तालान थे।

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार लेप टॉप अजय पिपलकर , द्वितीय टेब लेट नव्या स्वरूप, तृतीय पुरस्कार मोबाइल मोबाइल मनीष मोर्य को दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अनिल यादव ने कहा कि राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को राजीव गांधी जी द्वारा देश में लागू पंचायती राज्य, कंप्यूटर क्रांति,18 वर्ष के युवक युवती को मतदान का अधिकार दिए गए कार्यों के बारे में बताना है।

प्रदेश सचिव योगेश तालान ने कहा कि राजीव गांधी जी सही मायनों में युग दृष्टा थे, उन्होंने देश को 21 वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था, उसी के कारण आज देश में कंप्यूटर क्रांति आई है और देश का मजदूर किसान युवक, व्यापारी वर्ग प्रत्येक नागरिक इसका लाभ ले रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि शहर कांग्रेस पूरे जनपद में नौजवान पीढ़ी को राजीव जी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की जानकारी पुस्तक वितरण के माध्यम से देंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्र मोहन पाराशर ने किया।

इसके अतिरिक्त शाहगंज क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के कारण घायलों से जाकर प्रदेश सचिव योगेश तालान व शहर अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने एस एन हॉस्पिटल में भेंट की व उनके स्वास्थ की जानकारी ली तथा उनको मदद का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में सर्व श्री विनोद बंसल, अशोक शर्मा , दीवान सिंह मुखिया, मीनल शलभ गौतम,महेंद्र रावत,अनिल विधोलीया, विनोद ज़रारी, रमेश पहलवान, शिल्पा दीक्षित, हेमंत चाहर, सविता खंडेलवाल, इब्राहिम ज़ैदी, सोमेश बघेल, अजहर वारसी, राजवीर लवानिया, आई डी श्रीवास्तव, बिलाल अहमद, गौरव शर्मा, आदि शामिल थे