अन्य

वापस लौटी स्कूलों की रौनक 

मास्क लगाकर क्लास में नज़र आये विद्यार्थी 
थर्मा स्केनिंग के बाद दिया गया प्रवेश 
आगरा। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर प्रदेश के स्कूलों की रौनक वापस लौट आई है। कक्षा 9 से  12 क्लास के स्कूल सोमवार से खोल दिये गए हैं। सुबह से ही सड़कों पर विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहा। साईकिल के अलावा पैदल विद्यार्थी अपने स्कूल जाते नज़र आये। हालांकि अभी कोरोना के खतरे को देखते हुए 3 घंटे क्लास लगाने की अनुमति दी गई है। आगरा में जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने अभी केवल 10 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूल जाने की अनुमति प्रदान की है। एक सप्ताह बाद 9 से 11 वाले विद्यार्थियों को अनुमति मिल सकती है। स्कूल के पहले दिन स्कूलों में पूरी सावधानी देखी गई। प्रवेश द्वार से ही थर्मास्केनिंग की व्यवस्था की गई थीं। साथ ही मास्क और सेनिटाइजर भी किया गया। मदर रोज़ इंटर कॉलेज बोदला के डारेक्टर निसार अहमद ने बताया कि सभी क्लासों को सेनिटाइज़ किया जा चुका है। सभी के मास्क गेट पर ही चैक किये जा रहे हैं।  जिलाप्रशासन की सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा का हम लोग पूरा ध्यान रख रहे हैं।
इनका नियमों का किया जा रहा है अनुपालन:-
बिना अभिभावकों की अनुमति किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
स्कूल गेट पर सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, आक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।
हाथ और बैग सैनिटाइज करने के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा।
सभी को स्कूल परिसर व कक्षा में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
एक कक्षा में अधिकतम 20-22 विद्यार्थी ही बैठेंगे।
प्रार्थना सभा और लंच ब्रेक नहीं होगा।
बच्चे पानी की बोतल और सामान की अदला-बदली नहीं करेंगे।
सिर्फ तीन घंटे के लिए लगाई जाएंगी कक्षाएं।
स्कूल खत्म होते ही स्कूल के बाहर किसी विद्यार्थी को रुकने नहीं दिया जाएगा।