नई दिल्ली,महाराष्ट्र में भाजपा के क़द्दावर नेता एकनाथ खड़से ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। वह शरद पवार की एन सी पी में शामिल होंगे। भाजपा के लिए खड़से का त्यागपत्र बुरी खबर है। उनको पार्टी में पिछड़े वर्ग के शिखर नेता की हैसियत हासिल थी। हालाँकि देवेंद्र फड़नवीस के साथ उनके रिश्ते इतने बिगड़ गए थे कि पिछले चुनाव में उनको टिकट तक नहीं दिया गया जबकि वह लगातार छह बार विधायक और दो बार मंत्री भी रहे। गोपीनाथ मुंडे के बाद वह भाजपा में पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े नेताओं में शुमार रहे। भाजपा को उस क़द के नेता को खोने का अफ़सोस करना पड़ेगा। खड़से को ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की भी चर्चा गर्म है।
भाजपा के क़द्दावर नेता एकनाथ खड़से ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया
October 21, 20200

Related Articles
February 23, 20250
भाजपा समर्थकों के साथ सुश्री पूजा शुक्ला ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ।समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में लखनऊ के भाजपा समर्थकों ने उत्तर विधानसभा की प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला के नेतृत्व में समाजवादी पार्ट
Read More
July 13, 20240
योगी सरकार का पुलों का निरीक्षण का आदेश देर से उठाया गया क़दम- शाहनवाज़ आलम
सरकार को 2014 के बाद बने पुलों और 2017 के बाद बनी सड़कों का विशेष सर्वे करवाना चाहिये
लखनऊ, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने योगी सरकार पर प्रदेश के पुलों की स्थिति का सर्वे
Read More
December 15, 20220
उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में फहरेगा का भाजपा का परचम: सुरेश तिवारी
मुलायम सिंह के न होने से कमजोर हुई है सपा
आगरा। उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा और आगरा जनपद में भाजपा का मेयर और तीन चौथाई सभासद भाजपा के जीतेंगे यह दावा है उत्तर
Read More