राजनीति

किसानों के हित में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

राज्यपाल को संबोधित एडीएम को सौंपा ज्ञापन
कासगंज। किसानों के हितो के लिए कांग्रेसीजनों ने मोर्चा खोल दिया है।किसनों की समस्यओं को लेकर जनपद कासगंज के जिलाध्यक्ष अदनान मियां के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।जिसमें उन्होने बताया है कि अभी किसानों को धान को जो रेट है वह पूरा नहीं मिल पा रहा है।भाजपा सरकार ने धान के सरकारी रेट कुछ कर दिये है लेकिन किसानों को सश्ते रेट में धान खरीदा जा रहा है।उन्होने बताया कि सराकर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, इसका हम सभी कांग्रेसीजन विरोध करते है।ज्ञापन देने वालों में तरुण शर्मा, दिव्या शर्मा, राज कपूर, शरद कुमार पाण्डे, जितेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, रामसिंह, मुन्ना लाल मौर्य समेत तमाम कांगेस नेता मौजूद रहे।