अन्य

इशिका बंसल बनी थाना हरीपर्वत की एक दिन की एसएचओ 

आगरा। मिशन शक्ति को और मजबूत करने के लिए शासन व प्रशासन दोनों मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ऐसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए। आगरा की जी.डी. गोइनिका की  दसवीं की छात्रा इशिका बंसल को एक दिन के लिए थाना हरीपर्वत में का एसएचओ बनाया गया। सुबह 10 बजे इशिका ने अपना  चार्ज ग्रहण किया।थाने की पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नई थानेदार ने  निरीक्षण किया।
सबसे पहले थाने में आने वाली डाक प्रार्थना पत्र और सरकारी आदेशों की जानकारी ली। एसपी नगर रोहन बोत्रे  ने भी उनसे बातचीत की पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया।  आगे के प्रोग्राम की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज विश्व बाल दिवस है। इसको देखते हुए यूनिसेफ ने डीजीपी को पत्र लिखा था। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक थाने का चार्ज छात्रा को दिया गया है। इसका मकसद छात्राओं में पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि को खत्म करना है।  जिससे कि वह पुलिस के सामने बेझिझक अपनी बात रख सकें। इसी आदेश को पूरा करते हुए जी.डी. गोयनिका स्कूल की स्टूडेंट् कमला नगर निवासी इशिका बंसल को इस के लिए चुना गया है। इशिका एक होनहार छात्रा है। पढ़ाई के अलावा भी साहित्य लेखन में रुचि रखती हैं।