अन्य

कल बन्द रहेंगी हॉस्पिटल और डाक्टर्स क्लीनिक जानिए वजह

 

आगरा। हालही में केंद्र सरकर द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति देने की फैसले को चुनौती देते हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) 11 दिसम्बर को हड़ताड़ पर जाने का निर्णय किया हैं। जिसमें सभी चिकित्सक सुबह 6 बजे स शाम 6 बजे तक अपने हॉस्पिटल व क्लीनिक बन्द रखेंगे। सभी पैथोलॉजी भी कल बन्द रहेगी। आईएमए से मिली जानकारी के मुताबिक इमरजेंसी और कोविड जैसे जुड़ी सेवाओं को बहाल रखा जाएगा। गंभीर मरीजों को छोड़कर अन्य किसी को भर्ती नहीं किया जाएगा। दोपहर 12 बजे करीब सरकार के आयुष सर्जरी के आदेश का विरोध करते हुए। जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन दिया जाएगा। आइएमए इस फैसले की कड़ी निंदा करता है। सरकार से अपना फैसला वापस लेने का आग्रह करता है।