राजनीति

ऑल  इण्डिया  मजलिस  -ए-  इत्तेहादुल  मुस्लिमीन  को जल्द मिलेगा अपना नया जिलाध्यक्ष 

आगरा।  ऑल  इण्डिया  मजलिस  -ए-  इत्तेहादुल  मुस्लिमीन  आगरा जिलाध्यक्ष का पद काफी समय से खाली चल रहा है। जिसको लेकर पार्टी की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अल्हाज शौक़त अली के पास जिलाध्यक्ष की दावेदारी भरने वालों के करीब  15 नाम पहुंचे हैं। जिस पर पार्टी हाई कमान को अंतिम मोहर लगाकर  नये जिला अध्यक्ष  की घोषणा करनी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के नए ज़िला अध्यक्ष का नाम चुन लिया गया है। बस हाई कमान की घोषणा होने बाकी है। जल्द ही एमआईएम को अपना नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा।।
बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से आगामी  3 जनवरी 2021 को पार्टी कार्यकर्ताओं व ज़िम्मेदार लोगो के साथ व मीडिया से पार्टी दफ़्तर पर रूबरू होंगे। जिसमें नये अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।