राजनीति

कांग्रेस के 136 वें  स्थापना दिवस पर निकली पदयात्रा 

आगरा।(डीवीएनए) कांग्रेस के 136 में स्थापना दिवस के अवसर पर बाह विधानसभा में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम पदयात्रा संपन्न हुई पदयात्रा का शुभारंभ अभय पुरा गांव से डेरेक बिजौली होती हुई केंजरा रोड से होते हुए बाह नगर में होती हुई गंज मोहल्ला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई यहां पर ध्वजारोहण कर वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया।
 कांग्रेस निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में द्वारा राष्ट्रगान करते हुए कांग्रेसी स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं को याद कर उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जनों को संबोधित किया गया।*
*मनोज दीक्षित ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है देश के लिए कांग्रेस ने जो योगदान किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है ।
आज कांग्रेश के महापुरुषों की देन है कि हम सभी साधन संपन्न हैं लेकिन यह मोदी सरकार इन साधनों को अमीरों के यहां गिरवी रख रही है। आज किसान बदहाल स्थिति में है एक माह से सड़कों पर डेरा जमाए हुए हैं लेकिन इस घमंडी मोदी सरकार उनको सुनना ही नहीं चाहती है इसी प्रकार आज उत्तर प्रदेश में गायों की दयनीय स्थिति है।
गाय के नाम पर सत्ता पर काबिज होने वाले योगी जी ने गौशालाओं की इतनी विकट स्थिति पैदा कर रखी है की हर गौशाला में कूड़े करकट की तरह आवारा पशुओं को बांध रखा है जिनको समय पर दाना पानी भूसा नहीं मिल पाता है मरने की स्थिति में है इसी दयनीय स्थिति के कारण हमारे नेता माननीय अजय कुमार लल्लू जी और प्रियंका जी ने इस पदयात्रा का कार्यक्रम रखा है।
 इस पदयात्रा से हम जनता को किसानों युवाओं व्यापारियों और आवारा पशुओं की दयनीय स्थिति से अवगत कराना है यह पदयात्रा हर विधानसभा में आज से 30 तारीख तक होगी।
इस अवसर पर अरुण शर्मा, रामदास गुर्जर, सुनील गुर्जर, विष्णु दत्त शर्मा, अबरार अंसारी, संतोष मोहनिया, संतोष वर्मा, राजू बिधौलिया, शिव वीर गुर्जर, शिव वीर गुर्जर, सुनील पचौरी, गुड्डू जाटव, सत्येंद्र निषाद, रामेंद्र पचौरी, विष्णु जाटव लक्ष्मी धनगर, रामा बाई, शहजादे मेवाती , जगदंबा प्रसाद वर्मा खेमचंद कोरी, आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाद:- दानिश उमरी