खेल

विद्या दर्शन ऑफ यूथ ने क्या कार्यक्रम का आयोजन 

आगरा।(डीवीएनए)विद्या दर्शन ऑफ यूथ एक युवाओं को विद्या का दर्शन कराने एवं युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए बनाया गया है। विद्या दर्शन ऑफ यूथ द्वारा एन.सी.सी कैडेट्स की परेड कराई जाएगी तथा अच्छी परेड करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। इसी श्रृंखला में सोमवार को संस्था की ओर से एक कार्यक्रम आर.बी.एस. इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राघवेंद्र तिवारी महानगर सह शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में  विवेक वीर सिंह मेजर एनसीसी, वक्ता विमल कुमार चौहान
चीफ अफसर एनसीसी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अच्छे कैडेट्स को।सम्मानित किया गया। साथ ही एनसीसी ऑफिसर ने सभी को सम्बोधित क़िया। कार्यक्रम में रवि सिंह
प्रदेश संगठन मंत्री विद्या दर्शन ऑफ यूथ माधुरी सिंह प्रदेश सह कार्यालय प्रमुख विद्या दर्शन ऑफ यूथ मंडल कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी कॉलेज कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी सभी लोग सम्मिलित हुए।
संवाद:-दानिश उमरी