आगरा। मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये गये विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत शनिवार को थाना जीआरपी आगरा कैण्ट व थाना जीआरपी आगरा फोर्ट पर नव-निर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे मु. मुश्ताक की उपस्थिति में थाना जीआरपी आगरा कैण्ट पर महिला यात्री स्नेहा सिंह निवासी प्रयागराज, उ0प्र0 तथा थाना जीआरपी आगरा फोर्ट पर महिला यात्री अंजू पाण्डेय निवासी महाराजगंज, उ0प्र0 द्वारा पर किया गया। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की दृष्टि से चलाये गये अभियान ‘मिशन शक्ति’ की दोनों ही महिला यात्रियों द्वारा प्रशंसा की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा द्वारा उद्घाटन के समय वहाँ पर उपस्थित महिला यात्रियों को नारी सशक्तिकरण अभियान (मिशन शक्ति) के तहत आपात स्थितियों में मदद लेने हेतु वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, डायल 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076 एंव रेलवे हेल्प लाइन 139 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति से जुड़े जीआरपी थाने आगरा कैंट और फ़ोर्ट पर महिला हेल्प लगी
January 2, 20210

Related Articles
May 6, 20250
ज्वैलर्स हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
आगरा, शहर में बहुचर्चित योगेश चौधरी ज्वैलर्स लूट और हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन की आज सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अमन की लोकेशन मिलने पर उसे पकड़ने की कोश
Read More
July 14, 20220
सहावर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चोरी व फिरौती की घटना का 48 घण्टे में किया गया सफल अनावरण
4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की हुई पिकअप, 04 मो0सा0 02 तमन्चा 315 बोर मय 07 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
कासगंज। जनपद के थाना सहावर पर वादी अतराज पुत्र रामअवतार नि0 ग्राम हसनपुर पोस्ट
Read More
June 29, 20240
बीएसए के बाबू 30 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
आगरा। शिक्षा विभाग इन दिनों आगरा विजिलेंस के नजर में हैं हर रोज़ विजिलेंस की टीम रिश्वत लेते हुए शिक्षा विभाग के भष्ट बाबुओं को गिरफ्तार कर रहीं हैं। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बीएसए हाथ
Read More