अन्य

शहीद स्मारक पर किया शहीदों को नमन

आगरा। शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस को मनाते हुए। विद्या दर्शन ऑफ यूथ के पदाधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर सभी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि हम लोग आज अमर शहीदों के बलिदान को भूलकर अपने हितों में लगे हुए हैं।देशहित के लिए अब जनता के लिए समय नहीं हैं। हम अपनी संस्था की ओर से आज शहीदों को नमन करने आये हैं।
वहीं संस्था की ओर से विशेष राठौर ने बताया कि हमें शहीदों के बताए रास्ते पर चलते हुए अपने देश की प्रगति को।अग्रसर रखने के लिए हमेशा लगे रहना चाहिए।

संवाद:- दानिश उमरी