अन्य

ताजनगरी ने अपने एक और डॉक्टर को खोया , एम.बंसल का कोरोना से निधन

 

आगरा। ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 9 चिकित्सकों की जान जा चुकी है। कोरोना कि यह दूसरी लहर जनमानस को हिला कर रख देगी। श्मशान हो या कब्रिस्तान सभी जगह शवों के आने जाने का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक शव वहाँ अंतिम संस्कार के लिए आते रहते हैं। लोगों में काफी दहशत का माहौल है।मृत्यु के बढ़ते इस ग्राफ में गुरुवार को शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के एम. बंसल का भी नाम शामिल हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले कई दिनों से रैंबो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया गया है डॉ. बंसल आवास विकास सिकंदरा में बंसल हॉस्पिटल के संचालक भी थे। अपने व्यवहार से वह सभी के प्रिय थे। उनके निधन से समूचे आगरा में शोक की लहर है।