अन्य

कोरोना मरीज़ों की सेवा जुटे मुस्लिम युवा

खुद रोज़ा रखकर मरीज़ों को खिला रहे हैं खाना
आगरा। कोरोना महामारी में जहां मरीज़ों को उनके अपने भी छोड़ कर चले जाते हैं। ऐसे में युवाओं का एक संगठन सभी मरीज़ों की सेवा मस जुटा हैं। अपनी सेहत की चिंता किये बिना ये लोग मरीज़ों के साथ कई घंटे बिताते हैं। मरीज़ों को खाना खिलाना उन्हें ऊपर से नीचे शिफ्ट करवाना सभी कार्य ये ग्रुप करता हैं। पिछली साथ ज़िला प्रशासन की ओर से एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कर इन युवाओं को एसएनएमसी में भेजा गया था।
 उस समय से अब तक ये संगठन लगातार कोविड मरीज़ो को अपनी सेवाएं दे रहा हैं। इसी संगठन के शाहरुख खान निवासी कटरा मदारी खां जोकि टीम के सुपरवाइज़र हैं। उन्होंने बताया कि इस टीम में अर्सलान, साइमा, समरीन के अलावा और भी मुस्लिम हैं। हम लोग सुबह आठ बजे से आकर शाम तक यहीं मरीज़ों के साथ रहते हैं।
 उनकी सेवा करते हैं साथ ही रमज़ान मुबारक़ का महीना भी है तो हम रोज़ा भी रखते हैं। पूरा दिन मरीज़ों के बीच गुज़र जाता हैं। हल पल एक नई ऊर्जा देता हैं। मरीजों के चेहरे की मुस्कुराहट हमारे हौसले और बढ़ाती है। हम लोगों के काम आ रहे हैं। इस बात से बहुत सुकून मिलता है।
 सुबह 8 बजे से हम लोग यहां आते हैं। शाम 4 से पांच बजे जाते हैं घर जाते हुए। घर जाकर नहाकर नमाज़ अदा करते हैं । फिर इफ्तार के वक़्त परिवार के साथ रोज़ा इफ़्तार करते हैं। औऱ अल्लाह से दुआ करते हैं। कि ये कोरोना को दुनियां से खत्म कर दे।