अन्य

कोरोना से होने वाली मृत्यु का  दाह संस्कार  होगा निःशुल्क 

आगरा। कोरोना महामारी में जान गवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार अब शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। उसके बाद नगर निगम की ओर से फ़्लैस के माध्यम से लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही  किसी तरह की असुविधा होने पर सहायक नगर आयुक्त से उनके मोबाइल नम्बर 9359932239 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कोरोना के मरीजों की नगर निगम की।ओर से लगातार सहायता की जा रही है। स्मार्ट सिटी सेंटर में बने कोविड कन्ट्रोल रूम से मरीज़ों की उनके बैड , संबंधित सभी चिकित्सीय सुविधाओ की जानकारी दी जा रही है। नगर आयुक्त टीकाराम फुंडे ने बताया है कि जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो रही है। ऐसे परिजन अगर इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं। तो वो नगर निगम के अधिकार में आने वाले श्मशान कार्यालय पर सम्पर्क कर निःशुल्क दाह संस्कार करवा सकते हैं। उनका सारा व्यय नगर निगम वहन करेगा।
 इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।