देश विदेश

संक्रमित क्षेत्रों को भाजपा की मंडल इकाई पावर स्प्रे मशीन से सेनेटाइज करेगी 

 आगरा।उत्तर विधानसभा के संक्रमित क्षेत्रों को भाजपा की मंडल इकाई पावर स्प्रे मशीन से सेनेटाइज करेगी। विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के कैम्प कार्यालय पर 16 पावर स्प्रे मशीनों व कैमिकल का वितरण किया गया।
विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने दीनदयाल,दयालबाग,कैलाश,गोपेश्वर, बल्केश्वर भाजपा के मण्डल अध्यक्षों के साथ संक्रमित क्षेत्रों को चिन्हित कर सेनेटाइज करने की योजना तैयार की गई है।
    कार्यक्रम में सांसद प्रो.एस. पी.सिंह बघेल,भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने मशीनों का वितरण किया।
    इस कार्यक्रम में संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ,केशव जी,रमन जी,विकास अग्रवाल,प्रशांत पालीवाल के साथ साथ क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल,निवर्तमान अध्यक्ष सुनील विकल,महामंत्री राजकुमार अग्रवाल,आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी.एन. अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
   कार्यक्रम में पाँचों मण्डलों के अध्यक्ष  मनोज बघेल,भरत शर्मा, अमित सिंह पटेल,रामकुमार जादौन,बृजकिशोर अग्रवाल,महामन्त्री मनीष अग्रवाल,रवि अग्रवाल,राकेश शर्मा भाजपा नेता अनिल सेंगर, दीपक ढल,अनुज विकल,ऋषभ गुप्ता,नितिन गुप्ता,संजीव कुशवाह,मुकुल जन्दाग्नि आदि उपस्थित रहे।