राजनीति

लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली , लोजपा में मचे घमासान के बीच चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सूरजभान सिंह को दी गयी है,
गौरतलब हो कि पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग के खिलाफ बगावत कर दी है। अध्यक्ष पद से हटाने पर दलील यह दी जा रही है कि चिराग़ पासवान तीन-तीन पदों पर एक साथ काबिज थे।
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक 20 जून तक पशुपति पारस को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाएगा।
दूसरी तरफ चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पटना में चिराग के समर्थकों ने पशुपति पारस और प्रिंस राज के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान कभी रामविलास पासवान के बेहद करीबी रहे सूरजभान सिंह संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने का प्रभार भी दिया है।