देश विदेश

शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज

लखनऊ , योगी सरकार ने नोएडा शूटिंग रेंज का नाम बदलकर अब चंद्रो तोमर के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस संबंध में निर्देश दे दिए गए है। नोएडा स्थित स्थित शूटिंग रेंज अब चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषको के मुताबिक सरकार अब जाटों को लुभाने की कोशिश में है। बागपत की शूटर दादी चंद्रो के जरिए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इससे भाजपा का बड़ा सियासी है।
गौरतलब हो कि चंद्रो तोमर को शूटर दादी के नाम से भी जाना जाता था। इस साल 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शूटर दादी 60 साल की उम्र में प्रोफेशनल शूटिंग की शुरुआत की थी।चंद्रो तोमर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आती थीं। वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रति नाराजगी है। इसका सबसे बड़ा कारण किसान आंदोलन है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिम उत्तर प्रदेश में अच्छी खासी नाराजगी है। नाराजगी सबसे ज्यादा जाट समुदायों में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे कई गांव और घर है जहां भाजपा नेताओं का खुलेआम विरोध किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को समर्थन नहीं मिल सका। ऐसे में पार्टी की बेचैनी है।