आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुक्रवार को काफी वक्त से निष्क्रिय चल रहे। राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया गया। जिसमें सबसे अहम ज़िम्मेदारी आगरा के भाजपा जुड़े अशफ़ाक़ सैफ़ी को दी गई हैं। उन्हें इस आयोग में अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 7 सदस्यीय टीम भी इनके साथ रखा गया है। जिसमें हैदर अब्बास चांद, सुरेश जैन रितुराजू मेरठ, नवेन्दु सिंह इजीकेल शाहजहांपुर, सम्मान अफ़रोज़ खान अलीगढ़, बख्शीश अहमद वारसी गोरखपुर, रूमाना सिद्दिकी लखनऊ औऱ अनीता जैन लखनऊ शामिल हैं। जिनका कार्यकाल आगामी तीन साल रहेगा। सभी अपने अपने इस पद पर रहेंगे। अशफ़ाक़ सैफ़ी वर्तमान में वो मौलाना आज़ाद फाउंडेशन के उपाध्यक्ष भी हैं।लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। भाजपा से अपनी राजनीति की शुरुआत वार्ड अध्यक्ष के पद से की थी। उसके बाद मंडल अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा के महानगर कोषाध्यक्ष , महामंत्री, महानगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पदों की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं। फिलहाल मौलाना आज़ाद फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पद पर हैं। शासन से हुई घोषणा के बाद अपनी खुशी का इज़हार करते हुए उन्होंने बताया की पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौपी है। वो उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा और रोज़गार से जोड़ने पर उनका पूरा ध्यान रहेगा। प्रधानमंत्री की मंशा एक हाथ मे कुरान और एक हाथ मे कंप्यूटर की बात को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मदरसों के बच्चों को दीन के साथ दुनयावी तालीम दिलाने पर पूरा ज़ोर दिया जाएगा।
अशफ़ाक़ सैफ़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
June 26, 20210

Related Articles
July 28, 20240
समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पाण्डेय को बनाया नेता प्रतिपक्ष
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उनके नाम की घोषणा से पहले तकरीबन दो घंटे से ज्यादा समय तक सपा के प्रदेश मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने
Read More
May 5, 20220
जानिए किस भाजपा विधायक ने बदला पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास अब होगा
हरदोई में बीजेपी विधायक के फिर बोल बिगड़े है। बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश एक पुल की आधारशिला रखने गए थे जहां उन्होंने समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए कहा कि आखिरी बार प्रयोग कर रहे है और इस पु
Read More
January 28, 20230
मुलायम सिंह जी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर मोदी जी ने उनके ‘संघ सेवा’ का सम्मान किया है- शाहनवाज़ आलम
मुसलमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ, सपा की सियासी भूमिका अब खत्म
लखनऊ. उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को भा
Read More