देश विदेशहिंदी

गंगा स्नान करते वक्त दो लड़के डूबे

प्रयागराज (DVNA )। पूरामुफ्ती इलाके में गुरुवार दोपहर फतेहपुर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त हटवा गांव के दो लड़के डूब गए। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग जुट गए। गोताखोरों को तलाश में उतारा गया लेकिन शाम तक किसी डूबे लड़के को गंगा से निकाला नहीं जा सका था। घाट पर परिवार के लोगों समेत लोगों की भीड़ लगी रही।
जानकारी के अनुसार हटवा गांव में रहने वाले हकीम अहमद का पुत्र 20 साल का हमजा और अंसार अहमद का पुत्र ​17 साल का अमान सुबह गंगा नहाने गए थे तभी यह घटना हो गई। दोनों की तलाश में शाम तक गोताखोर जुटे रहे। पुलिस भी मौजूद रहे। परिवार के लोगों ने कुछ मल्लाहों को उतारा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। फतेहपुर घाट पर कौशांबी जनपद और प्रयागराज के भी आसपास के इलाके के लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। वहां दाह संस्कार भी किया जाता है इसलिए आमतौर पर घाट पर दिन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इसी बीच हुई इस अनहोनी ने सबको दुखी कर दिया। गंगा के इस घाट पर आमतौर पर ऐसी घटनाएं होती नहीं हैं।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here