देश विदेशहिंदी

शादी के 15 दिन बाद खुला राज,टकली निकली दुल्हन, पति ने भेज दिया मायके

गोरखपुर (DVNA)। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां पत्नी के सिर पर बाल न होने का राज खुलने के बाद पति ने शादी के 15 वें दिन उसे छोड़ दिया। घटना पीपीगंज इलाके की है। शादी के 15 दिन बाद पता चला कि शादी के वक्?त दुल्?हन के सिर पर विग था। शादी होने तक दूल्?हे या उसके घरवालों को जानकारी नहीं हुई। दुल्?हन ससुराल पहुंची तब भी यह राज दबा रहा। लेकिन एक दिन अचानक विग निकल गया और दुल्हन के इस राज से पर्दा उठ गया।
शादी के कुछ दिनों बाद अचानक पत्?नी के सिर से नीचे गिरा विग देखकर पति हैरान रह गया। मामले की जानकारी पूरे परिवार को हो गई। इसके बाद सबने मिलकर तय किया और दुल्?हन को वापस उसके मायके भेज दिया। इस घटना के बाद लड़की के घर वाले बुरी तरह परेशान हैं। उन्?होंने पुलिस से न्?याय की गुहार लगाई है।
उधर, लड़के वालों का कहना है कि शादी हो गई, दुल्?हन ससुराल आ गई लेकिन किसी को कभी नहीं लगा कि लड़की के सिर पर दिख रहे बाल नकली हैं। सब ठीक ही चल रहा था कि एक दिन लड़की के सिर से विग गिर गई। तब ससुराल वालों को पहली बार पता चला कि उसके सिर पर बाल नहीं हैं। उसने विग से इसे छिपा रखा था।
आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्?हन को मायके भेज दिया। उनका कहना था कि लड़की के घरवालों ने इस बात को छिपा कर शादी की थी। उधर, लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था।
दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले में हल निकालने की कोशिश की लेकिन लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसके बाद एक सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच पंचायत की बात तय की गई है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here