देश विदेशहिंदी

एक युवक को लेकर दो महिलाएं भिड़ी, हंगामा

शिकोहाबाद (DVNA)। मामला यादव कॉलोनी का है। यहां एक युवक को लेकर दो महिलाएं आमने-सामने आ गईं और हंगामा करने लगी। युवक को दोनों महिलाएं अपना पति बता रहीं थी। जिसको लेकर मोहल्ले में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई। यादव कॉलोनी में एक युवक अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा है।
बताया जाता है कि वह एंबुलेंस चालक है। शुक्रवार दोपहर को एक महिला उसकी तलाश में उसके मकान पर पहुंच गई। महिला को देख युवक सहम गया। लेकिन उसकी पत्नी ने युवक का बचाव करते हुए महिला से उलझ गई। दूसरी महिला युवक के साथ रह रही महिला पर पति को झांसा देकर फंसाने का आरोप लगा रही थी, जबकि वह अपना पति। युवक को अपना पति बताने को लेकर दोनों महिलाओं में काफी देर तक घर के बाहर हंगामा होता रहा। युवक दोनों को शांत करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसकी दोनों में से कोई नहीं सुन रही थी। महिलाओं का हंगामा देख मोहल्ले के लोगों ने डॉयल 112 पर फोन कर हंगामे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक तो भाग गया, लेकिन पुलिस झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं को लेकर थाने आ गई।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर रहीं थी, उन्हें थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here