देश विदेशहिंदी

करंट लगने से 35 वर्षीय महिला की मौत

इटियाथोक (DVNA)। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। खबर है,इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिसई बहलोलपुर निवासिनी सुनीता(35) पत्नी प्रहलाद सोमवार की सुबह अपने घर में पंखे का तार लगा रही थी। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here