देश विदेशहिंदी

10 वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत

निचलौल-महाराजगंज (DVNA)। मछली पकड़ने गए एक 10 वर्षीय लड़के की पोखरी में डूबने से मौत हो गई काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम करवतही उर्फ कटहा निवासी 10 वर्षीय सचिन पुत्र मनोज कनौजिया आज बुधवार को एक पोखरे में मछली पकड़ने गया था कि पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया, इस की जानकारी मिलते ही लोगों ने पोखरे में खोजबीन शुरू कर दी, काफी मशक्कत के बाद शव को मिला, परिजन सचिन को लेकर सीएचसी निचलौल गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here