देश विदेशहिंदी

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक

लखनऊ (DVNA)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ गई है। कल्याण सिंह अब खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़ों, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। मंगलवार रात डॉक्टरों ने गले में ट्यूब डालकर उन्हें ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं। बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनको मैकेनिकल वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।
यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) से मिली जानकारी के अनुसार क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। कल्याण सिंह को देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 21 जून को हाई ब्लडप्रेशर और अनियंत्रित शुगर लेवल की शिकायत के बाद कल्याण सिंह को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। यहां 4 जुलाई को उनकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे के बाद उन्हें एसजीपीजीआई-एमएस शिफ्ट किया गया।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here