देश विदेशहिंदी

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस के पास पहुंचा मामला

जालौन/उरई (DVNA)। पति की मौत के बाद महिला के संपर्क में आया व्यक्ति उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे बच्चे का जन्म हो गया। अब वह महिला व बच्चे के साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसे अपनाने से भी इंकार कर रहा है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
उरई मार्ग पर आवास विकास कालोनी के पीछे कुछ लोग झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। कोतवाली आई एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करती है। उसके पति कमलेश की मौत लगभग 15 वर्ष पूर्व हो गई थी। पति की मौत के बाद मौदहा निवासी बबलू शाह उसके संपर्क में आया। जिसने उससे हमदर्दी जताते हुए उसे तमाम तरह के प्रलोभन दिए। उसे शादी का झांसा देकर वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इन्हीं संबंधों के चलते पुत्र का जन्म हो गया। जो लगभग 12 वर्ष का हो गया है। इस दौरान वह लगातार शादी के बारे में बात करती तो वह टालता रहा। अब बब्लू शाह उसके व पुत्र के साथ गाली, गलौज कर मारपीट करता है। शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here