देश विदेशहिंदी

बेरोजगारी से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

प्रयागराज (DVNA)। बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार गंगा नगर राजापुर निवासी 26 वर्षीय कुलदीप तीन भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। बेरोजगारी के कारण वह परेशान था। इस कारण वह शराब पीने लगा था। शराब पीने पर कई बार परिवार में विरोध हुआ था। शुक्रवार रात को भी इसी बात पर परिवार में नोकझोंक हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात कुलदीप ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद ही जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर कुलदीप को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और उसे उसी वक्त अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here