देश विदेशहिंदी

ब्लैक फंगस से पीडि़त महिला की मौत

कानपुर(DVNA)। हैलट अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीडि़त एक महिला की मौत हो गई। इस बीमारी से अस्पताल में यह नौवीं मौत है। महिला को गंभीर हालत में हैलट में मंगलवार को भर्ती कराया गया था।
फर्रुखाबाद निवासी पुष्पा देवी (65) कोरोना से ठीक हुई थीं। संक्रमण ठीक होने के एक महीने बाद समस्या शुरू हो गई। प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया मगर बीमारी समझ नहीं पाए। कानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां काफी समय से भर्ती थीं। अचानक हालत ज्यादा खराब हो गई। संक्रमण आंख और ब्रेन के काफी बड़े हिस्से में पहुंच चुका था। प्राइवेट अस्पताल ने रेफर कर दिया। हैलट में भर्ती कराते समय उनका प्लेटलेट काफी कम थी। डॉक्टर जब तक जांच करते तब तक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें होल्डिंग एरिया में रखा गया था। आरटीपीसीआर जांच भी कराई गई। बुधवार को उनकी मौत हो गई। प्रमुख अधीक्षक प्रों आरके मौर्या का कहना है कि बेहद गम्भीर हालात में महिला को लाया गया था। बीमारी काफी बढ़ चुकी थी। जांच का भी मौका नहीं मिला।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here