देश विदेशहिंदी

शैलेष सुल्तानिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का किया जोरदार स्वागत

महराजगंज-DVNA। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मनोनीत किये गए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जो सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके है के महराजगंज में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद सिसवा बाज़ार का प्रतिनिधित्व करते हुए शैलेष सुल्तानिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जीत का प्रतीक तलवार भेट किया गया व उनके साथ प्रदेश से आये सुनील सिंह व अन्य प्रादेशिक पदाधिकारीयो का भी साल ओढ़ाते हुये माल्यार्पण किया, शैलेष सुल्तानिया द्वारा जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार भेट किया कार्यालय जोश से लबरेज़ हो गया और शैलेष सुल्तानिया सहित अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगने लगा।
उक्त अवसर पर सिद्धार्थ सिंह ने कहा की अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही है, जिस तरीके प्रदेश की आम जनता, किसान, नौजवान, सभी परेशान है, डीज़ल, पेट्रोल,रसोई गैस, की मंहगाई से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, उससे अखिलेश यादव द्वारा चलाये गए जनकल्याणकारी योजनाओ को सभी लोग आज याद कर रहे है।
श्री सिंह द्वारा संगठन पदाधिकारीयो को कई जरूरी बिंदुओ पर निर्देशित करते हुऐ मिशन 2022 के लिये कमर कशने को कहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री ,पूर्व सांसद, सिसवा बाज़ार से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रभारी राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ़ राजू सिंह, सलीम खान, आशीष सुल्तानिया, उमाशंकर बर्नवाल, समीम,नदीम अहमद ,समशेर, बशिष्ठ यादव,, उदयराज यादव ,शाहअल्तमस, रविन्द्र गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता व समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here