देश विदेशहिंदी

छेड़खानी और अश्लील इशारों से परेशान महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

कानपुर (DVNA)। बर्रा 2 में पड़ोसी युवक की छेडख़ानी और अश्लील इशारों से परेशान महिला घर में कैद होने को मजबूर हो गई। पति के विरोध में घर पर पत्थर फेंककर धमकी दी। परेशान पीडि़ता ने बर्रा थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
बर्रा 2 निवासी फैक्ट्रीकर्मी ने बताया कि पड़ोसी गौरव दीक्षित पिछले डेढ़ साल से पत्नी को परेशान कर रहा है। कभी रास्ते में तो कभी बाजार या छत पर उसे देख अश्लील इशारे करता है। पत्नी शुरू में तो ये सब सहती रही पर उसकी हरकतें दिन ब दिन बढऩे पर जानकारी घर पर दी। इस पर उन्होंने गौरव से बातकर समझाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने गालीगलौज कर उससे मारपीट तक की। लोकलाज के चलते परिवार चुपचाप सबकुछ सहता रहा।
पत्नी तो उसके डर से घर से भी नहीं निकलती थी पर 14 जुलाई की शाम पत्नी छत पर सूखे कपड़े लेने पहुंची तो पड़ोसी गौरव फिर आ धमका और पत्नी पर छोटा पत्थर फेंका। विरोध पर गाली.गलौज कर भाग गया। परेशान पत्नी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बात सुनकर लौट गई। इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here