देश विदेशहिंदी

9 से 11 अगस्त तक न्याय पंचायत स्तर पर अभियान चलायेगी कांग्रेस

बस्ती (DVNA)। अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर 9 से 11 अगस्त तक पद यात्रा निकालकर लोगों को मंहगाई, अराजकता, कोरोना काल में मौतो आदि के सवाल पर जागरूक किया जायेगा। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक में यह जानकारी देते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। मंहगाई, कोरोना काल में अकाल मौते, गंगा सहित नदियों में तैरती लाशों के बीच प्रदेश सरकार की मनमानी से ऊबे लोग कांग्रेस की ओर विश्वास भरी दृष्टि से देख रहे हैं।
कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन दिन तक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे।जनपद प्रभारी एवं प्रदेश सचिव कर्मराज यादव ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे मंहगाई, डीजल, पेट्रोल, गैस के मूल्य वृद्धि के सवाल को लेकर जनता के बीच यह संदेश लेकर जांय कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। कहा कि पिछले तीन दशक में गैर सरकारी सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार कर दिया।सांगठनिक बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने सांगठनिक तैयारियों की जानकारी दी। पूर्व विधायक राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ल, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, प्रशान्त पाण्डेय, अनिल भारती, भूमिधर गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here