देश विदेशहिंदी

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक

देवरिया (DVNA)। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सिनेशन के लिये लोगो को जागरूक किया और वैक्सिनेशन सेंटरों पर वैक्सिनेशन करा रहे लोगो से मुलाकात कर वैक्सिनेशन सेंटर पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ,कोविड अभियान के सहसंयोजक पवन कुमार मिश्र और मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने मारवाड़ी बालिका इंटर कालेज, कन्या प्राइमरी नई बाजार और नगर पालिका स्थित प्राइमरी स्कूल में जाकर वैक्सिनेशन करा रहे लोगो से मुलाकात किया।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने उपस्थित लोगो से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश मे टीकाकरण महाअभियान अभियान बहुत तेज गति से चलाया जा रहा है, सभी के लिये केंद्र सरकार नि:शुल्क टीका उपलब्ध करा रही है।हम सभी को मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाना चाहिए।कोरोना को हराने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार है टीकाकरण।इसलिये हम सभी टीका लगवाये और अगल-बगल के लोगो को,अपने परिचितों,शुभचिंतकों,मित्रो को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करे।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा और अभियान संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश को कोविड से मुक्त कराने के लिए कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे है, उसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता आज कोविड टीकाकरण महाअभियान के दिन वैक्सिनेशन सेंटर पर जाकर लोगो से मिल रहे है।आज लगभग सभी टीकाकरण सेंटरों पर भाजपा के कार्यकर्ता लोगो की सहायता में उपस्थित रहे।
अभियान सहसंयोजक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 3 अगस्त को कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 337 केंद्रों पर वैक्सिनेशन का कार्य हो रहा है, इसके तहत 40 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य जिला प्रशासन ने रखा है, हम सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लेकर लोगो को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है,ताकि अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लग सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र,सभासद आशीष गुप्ता, सभासद सुमित गुप्ता, सभासद आशुतोष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here