देश विदेशहिंदी

नौकरी करने का झांसा देकर महिला को दुबई में बेचा

कानपुर (DVNA)। शहर के चकेरी क्षेत्र के अंतर्गत जाजमऊ निवासी महिला ने दुबई में नौकरी करने का झांसा देकर उसे बेच देने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला के अनुसार वहां पर उसके साथ बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। वह किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद स्थानीय लोगों से मदद लेकर 19 मई को वापस लौटी। इसके बाद चकेरी थाने में शिकायत की। आरोप है कि चकेरी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला के अनुसार करीब 8 साल पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह घर मे चौका बर्तन कर अपने तीन बच्चों को पाल.पोस रही थी। कुछ महीने पहले उसके इलाके में रहने वाली महिला ने उससे दुबई में नौकरी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे जाजमऊ निवासी दंपति से मिलवाया। दंपति ने पीडिता से पासपोर्ट और वीजा के लिए करीब 40 हजार रुपए लिए। फिर 6 अप्रैल को उसे लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई भेजा। बच्चो को उन्होंने रिश्तेदारों के यहां छोड़ दिया।
पीडिता का आरोप है कि दुबई में उन्हें एजेंट मिला। उसने काम देने का बहाना करके उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां पर उनके अलावा पहले से ही अन्य कई महिलाएं मौजूद थीं।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here