देश विदेशहिंदी

सड़क के किनारे पानी में पड़ा मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर (DVNA)। थाना भोगनीपुर के अंतर्गत पडऩे वाले हरदुआ गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव सड़क के किनारे पानी में पड़ा मिला है। मृतका के पास से पान मसाले के 70-80 पाउच मिले है। उसके चेहरे पर चोट के कई निशान भी है इसलिए पुलिस इस बात से इंकार नहीं कर रही कि उसके साथ जोर जबरदस्ती हुई होगी। पुलिस अब तक उसकी शिनाख्त तो नहीं कर पाई है लेकिन इतना कयास जरूर लगा रही है कि वह पान मसाला बेचने के काम करती रही होगी। किसी ने उसका कत्ल करने के बाद लाश यहां लाकर फेंक दी है।
थाना भोगनीपुर के अंतर्गत पडऩे वाले हरदुआ गांव के पास की यह घटना है। जहां बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला (35) का शव खेत में पड़ा देखा। क्योंकि खेत में बारिश का पानी भर गया था इसलिए शव उसमें डूबा हुआ था और डूबा होने के चलते वह सडऩे लग गया था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने गांव वालों से महिला के बारे में पूछताछ की तो किसी ने भी उसे नहीं पहचाना।अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here