देश विदेशहिंदी

जानलेवा जोशः 36 दिनों में यमुना नदी में डूबने से 12 की हुई मौत

मथुरा (DVNA)। जुलाई के महीने में 9 युवाओं की जिंदगी यमुना में डूब कर खत्म हो गई। 29 जून को भी दो किशोरों की भी मौत वृंदावन में यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। यह सिलसिला अगस्त में भी नहीं थमा है। तीन अगस्त को पानीगांव पुल से यमुना में कूद कर अलीगढ के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस तरह 36 दिन में कुल 12 जिंदगी चली गई है। हर तीन दिन में एक मौत हुई है। इस तरह 33 दिन में 11 मौत का आंकडा परेशान करने वाला है। सभी मृतकों की आयु 12 से 21 वर्ष के बीच है। यमुना में छलांग लगाने का जान लेवा जोश भारी पड रहा है। बरसात के दिनों में जब यमुना पानी से लबालव और खतरे के निशान से उपर होती है तब भी यमुना पर बने रेलवे और सडक यातायात के पुलों से युवकों को यमुना में बेखौफ छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। यमुना के जल स्तर को देखकर जब लोगों को डर लगने लगता है ये युवक मौत से दो दो हाथ करते दिखते हैं। इस समय भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है और युवकों की छलांग भी बदस्तर जारी है।
हालांकि जनपद में रिवर पुलिस की टुकडी भी गठित की गई थी लेकिन यह स्नान और पर्व के विशेष मौकों पर ही नजर आती है। 30 जुलाई को गोकुल बैराज पर तीन दोस्तों की यमुना में डूब कर मौत हो गई। औरंगाबाद जाटव मोहल्ला निवासी चार किशोर अनिल (12 वर्ष), रेहान (13 वर्ष) कौशल (13) एवं शोफिया (12 वर्ष) अच्छे दोस्त थे। जो कि घर से यमुना में स्नान करने के लिए निकले थे। बैराज के गेट संख्या एक के समीप चारों किशोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। स्नान के दौरान नदी में बवाह तेज होने के कारण चारों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। तभी यमुना किनारे गोताखोरों की नजर किशोरों पर पड़ी। गोताखोरों ने अनिल को कड़ी मशक्कत क बाद बाहर निकाल लिया। जबकि उसके तीनों साथी नदी में नहीं मिले। इनके शव 31 जुलाई का बरामद हुए।
27 जुलाई को युवक ने पानी गांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। युवक मथुरा में ही किसी कंपनी में काम करता था। आधार कार्ड से युवक की पहचान भिक्कीमल निवासी मांट मूला के रूप में हुई थी।
24 जुलाई 2021 को आगरा के बोदला इलाके में रहने वाले तीन दोस्त आसिफ (21) पुत्र असगर और सौरभ (19) पुत्र राजू और एक अन्य दोस्त बलदेव क्षेत्र के कैलाश पुल के समीप यमुना में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और सभी ने अपना संतुलन खो दिया।
22 जुलाई को मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में यमुना नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी निवासी जानकी का बेटा पुनीत( 16) अपने दोस्त आलोक शर्मा (14) पुत्र रमाकान्त शर्मा के साथ सुबह में मॉर्निंग वॉक पर करीब 6 बजे घर से निकला था। दोनों बच्चे घूमते-घूमते यमुना किनारे पहुंच गए। इसी दौरान पुनीत और आलोक ने यमुना नदी में नहाने का मन बनाया। दोनों यमुना में नहा रहे थे। इसी बीच वह गहरे पानी की तरफ चले गए।
13 जुलाई 2021 को वृंदावन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की यमुना में डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
29 जून 2021 को मथुरा के वृंदावन में देवराह बाबा घाट पर सोमवार को यमुना में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचा पाए। काफी देर बाद दोनों के शव यमुना से निकाले जा सके। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here