देश विदेशहिंदी

शादी के दो माह बाद पत्नी हो गयी किसी और की, विदाई कराने पति पहुंचा ससुराल तो खुला राज

सीतापुर (DVNA)। जनपद में एक महिला ने 02 महीने पहले ही पति सतीश से विवाह किया था। 1 महीने के बाद महिला की दूसरी शादी की खबर से पति सन्न रह गया। पति को इसकी जानकारी तब हुई जब उसने अपनी पत्नी को गौने में लेने के लिए ससुराल गया। वहां पत्नी गायब की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति को पत्नी की असलियत की जानकारी हुई। पत्नी के गांव के प्रधान की साजिश पर गांव के धर्मेंद्र द्वारा उसकी पत्नी को भगा ले जाने की बात सामने आई।
शिकायत लेकर पति पुलिस थाने पहुंचा यहां उसने सारी बात बताई। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। मामला थाना क्षेत्र के बेलवा बोहरा का है। पड़रिया मजरा मडोर के रहने वाले सतीश ने पुलिस को बताया कि बेलवा बोहरा की रहने वाली मोहिनी से उसकी 25 मई 2021 को शादी हुई था। शादी के बाद मोहिनी अपने मायके चली गई थी। अब लड़के पक्ष के लोग गवना लेने ससुराल पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी हुई कि उसकी पत्नी मोहिनी गांव के प्रधान की साजिश के तहत धर्मेंद्र अपने घर उठा ले गया है। इस पर सतीश सकरन थाने में जाकर के प्रार्थना पत्र दिया। सतीश का आरोप है कि उसकी दुल्हन अपने गांव में ही धर्मेंद्र के यहां हैं फिर भी उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है ना उसे कोई बात करने दी जा रही है। पुलिस कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं कर रही है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब उसकी शिकायती पत्र भी पुलिस लेने इन्कार कर रही है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here