देश विदेशहिंदी

बेटी को इंसाफ दिलाने को कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

मथुरा (DVNA)। दिल्ली में नौ साल की बालिका के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की वारदात के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस गांव गांव तक इस मद्दे को लेकर जा रही है। ब्लॉक बल्देव के गांव आंगई और गांव नेरा में देश कि राजधानी दिल्ली में नौ वर्ष की बालिका की बलात्कार के बाद हत्या की अमानवीय घटना को लेकर कांग्रेसजनों ने कैडिल मार्च निकाला। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और मुद्दों पर स्थानीय क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विनेश सनवाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद मासूम की हत्या कर दी गई है जो कि एक जघन्य अपराध है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। दिवंगत आत्मा की शांति व पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिये आज हम कांग्रेसी कैडिल मार्च निकाल कर दिवंगत बेटी की आत्मा को शांति और इंसाफ की मांग करते हैं। दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और उस प्रकार के महिला अपराध रुकने चाहिये। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के ऊपर अमानवीय वीभत्स अपराध बढ गये हैं। इस तरह बढ रहे अपराधों पर महिलाओं और आम जनता में बेहद आक्रोश व्याप्त है। कानून व्यवस्था सुधारने पर भाजपा, आम आदमी पार्टी की कोई नीयत नही है।
इस दौरान डा.दीपक अग्रवाल आर्य, मुकेश उपाध्याय, पं. आदेश उपाध्याय, पं लोकेश शर्मा प्रधान, चंद्रमोहन, राजकुमार प्रधान, गुडडू चौधरी, रानू सिंह सिकरवार, भगत सिंह संगठन, अजय चौधरी, सुरजीत, प्रदीप सत्येद्र, अजय सिंह सिकरवार, योगेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, वृंदावन सिंह, सुरेंद्र मास्टर, सुनहरी लाल, डॉक्टर रमेश, बच्चू सिंह, संजय सिंह, विजय, योगेश, विजेद्र चौधरी, कोमल सिह चौधरी, बने सिंह, सुखवीर सिह, इंद्रजीत, विष्णु, लालाराम, छोटू चौधरी, शिवसिह चौधरी, निखिल कुमार आदि के साथ अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here