देश विदेशहिंदी

मुख्यमंत्री भाषा पर संतुलन रखें या उसी भाषा में जवाब सुनने के लिए तैयार रहें: अखिलेश

लखनऊ (DVNA)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए। हमारी उनकी वैचारिक और मुद्दों को लेकर लड़ाई है। अगर वे हमारे पिताजी के बारे में कुछ बोलेंगे तो अपने पिताजी के बारे में सुनने के लिए तैयार रहें। अखिलेश ने कहा कि आज तक यूपी को इतना झूठा मुख्यमंत्री नहीं मिला। सपा प्रदेश मुख्यालय पर बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों से आए नेताओं के शामिल होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल सपा सरकार में बनायी गयी। आज भी मेट्रो उतनी दूर ही जाती है, जितना सपा सरकार में बनी थी। सीएम योगी कहते हैं उन्होंने बनवायी, इस पर कौन यकीन करेगा।
इन्होंने तो झांसी और गोरखपुर में मेट्रो बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक दिखाई नहीं दे रहा कहां बन रही है। कानपुर मेट्रो का भी सपा सरकार में शिलान्यास हुआ था, जिसमें तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री वेकैंया नायडू और कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी शामिल हुए थी। यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार का प्रोजेक्ट है। जमींन खरीद, एलाइनमेंट और टेंडर हमारी सरकार ने किया था। हमने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शिलान्यास किया था। लेकिन अपने ठेकेदारों को एडजस्ट करने के लिए इन्होंने टेंडर में बदलाव किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय और उत्पीडऩ की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, कई जगह उसकी जमींन छीनी गयी लेकिन उचित मुआवजा नहीं दिया और नौजवान रोजगार की मांग कर रहा है तो उसे लाठियों से पिटवा रहे हैं। दलितों, पिछड़ों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। आज सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े और मुसलमान जेल में है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
भाजपा ने अपना संकल्प पत्र कूड़ेदान में फेंक दिया, किसानों, नौजवानों से किया वादा नहीं पूरा किया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेक दिया। संकल्प पत्र में तमाम वादे किए थे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। हमने सवाल किया था कि सरकार बताए कि किसानों की आय कब तक दोगुनी होगी। अब तक किसानों की आय क्या है। आज तक जवाब नहीं आया। डीजल के दाम बढ़ गए हैं, कीटनाश के दाम बढ़े, महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान त्रस्त हैं। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। अब तो ऐसा काला कानून बना दिया है कि किसान की फसल और जमींन सब छिन जाएगी। इसी तरह से बीजेपी ने हर जिले में दुग्ध परक्योरमेंट प्लांट लगाने का वादा किया था। सपा सरकार में अमूल के दो प्लांट लगवाए गए थे। गुजरात से मुख्यमंत्री के संबंध तो अच्छे है। और प्लांट क्यों नहीं लगे। यहां बनाए गए अमूल प्लांट में गुजरात से दूध आता है। यूपी के किसानों का दूध क्यों नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डेयरी के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया।
सपा सरकार में डेयरी के विकास के लिए जो काम हो रहे थे उसे भी रोक दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सोशल मीडिया से डरी हुई है। 2014 और 2017 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने सोशल मीडिया पर अफ वाहें फैलाकर और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है। सोशल मीडिया पर जमकर दुरुपयोग किया। अब सोशल मीडिया की पहुंच गांव तक हो गई हैं लोग सच बोल रहे हैं, भाजपा के झूठ और अफवाह का जवाब दे रहे हैं, तो भाजपा घबराई हुई है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों के स्वागत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जिनके लिए लोकतंत्र की हत्या की, बहन-बेटियों का चीर हरण किया और उन्हीं का स्वागत कर रही है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here