अन्य

मुहर्रम माह पर प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा पर व्यवस्थाओ हेतु जिलाधिकारी से मिले शहर काज़ी     

  फिरोजाबाद | मुहर्रम कार्यक्रमो का प्रमुख केन्द्र प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल शाही बड़ा इमामबाड़ा में होने वाले धार्मिक आयोजनो को लेकर शाही बड़ा इमामबाड़ा मुहर्रम कमैटी के जनरल सेक्रेट्री व शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह से मुलाकात कर शाही बड़ा इमामबाड़ा के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रो में व्यवस्थाऐ किये जाने हेतु चर्चा की| मुलाकात के दौरान शहर काज़ी ने जिलाधिकारी को मेमौरेन्डम भी सौंपा | शहर काज़ी ने जिलाधिकारी से चर्चा के दौरान प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर व आस-पास क्षेत्र में मुहर्रम माह में समय रहते सड़को व खरंजो की मरम्मत व पेचवर्क, साफ-सफाई व चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, पेयजलापूर्ति व रात्रि में कटोती रहित विघुत व्यवस्था सुचारू रखे जाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की बात कही| इसके साथ ही शहर काजी ने जिलाधिकारी को अवगत करते हुए कहा कि प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा को जाने वाले मुख्य मार्ग पर विद्युत सप्लाई वाली एल.टी. लाईन काफी नीची है, जोकि हादसे का सबब बनी हुई है, जिसको विद्युत विभाग द्वारा सही किये जाने का अनुरोध किया| जिलाधिकारी ने शहर काज़ी को आश्वस्त किया कि प्रशासन की जानिब से प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में मुहर्रम पर बेहतर इन्तज़ामात किये जायेंगे|
       शहर काज़ी ने बताया कि प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा मुहर्रम कमैटी व ताजिएदारो व अलमदारो की प्रमुख संस्था मुहर्रम इन्तज़ामिया कमैटी द्वारा मुहर्रम कार्यक्रमों को लेकर रूप रेखा बना ली गई है तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन किया जाऐगा तथा प्रशासन के आदेशो के अनुक्रम में ही मुहर्रम कार्यक्रमो का आयोजन होगा| जिसको लेकर प्रशासनिक अफसरो के साथ कोविड-19 के मद्देनजर मंत्रणा जारी है| मुहर्रम माह के मद्देनजर इन्तज़ामात किया जाना बेहद जरूरी है जिसको लेकर हमने उच्च अधिकारियों से व्यवस्थाओ की माँग की है| इस दौरान शहर काज़ी के साथ मुहर्रम इन्तज़ामिया कमैटी के कमर आलम साबरी, मु.उमर फारूक, मिर्जा नईम बेग, दिलशाद अली राजू व माहिन आलम प्रमुख रूप से मौजूद थे|