देश विदेशहिंदी

हमारे पुराने दिन ही लौटा दो मोदी: नरवाल

चित्रकूट (DVNA)। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर नौ अगस्त को महात्मा गांाधी के अंग्रेजों भारत छोड़ों की तर्ज पर भाजपा गद्दी छोडो अभियान की शुरुवात की है। ये अभियान गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक जारी है।
शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने जिस मुखर ढंग से सरकार का विरोध जताया है। उससे प्रदेश में कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो भाजपा का विरोध कर सकती है। क्षेत्रीय दलों में भाजपा का विरोध करने का साहस नहीं है। कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से हटा सकती है। अन्य दल तो किसी न किसी रुप में भाजपा के दबाव में आ जायेंगे। कांग्रेस ही प्रदेश में एक मात्र विकल्प है। जनता कांग्रेस के पक्ष में तेजी से लामबन्द हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश-प्रदेश में जिस तरह से महंगाई बढी है। लोग कहने लगे हैं कि मोदी हमारे पुराने दिन ही लौटा दो, हमे नहीं चाहिए अच्छे दिन। आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये से ज्यादा व पेट्रोल-डीजल सौ रुपये से ज्यादा तथा सरसो का तेल 220 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। ऐसे में लोग कहने लगे हैं कि हमारे पुराने दिन ही अच्छे थे। प्रेसवार्ता में जिला प्रभारी संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय, विजयमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here